Best home loan deal: अपने 'ड्रीम होम' के सपने को पूरा करने का यह एक अच्छा मौका है. इस समय होम लोन की ब्याज दरें अपने सबसे निचले स्तर पर हैं. प्राइवेट और सरकारी दोनों ही क्षेत्रों के बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में जबरदस्त कटौती की है. इस समय आपको नए होम लोन की सबसे कम ब्याज दर 6.50 फीसदी और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर 6.45 फीसदी सालाना है. आइए जानते हैं ऐसे 6 बैंकों के बारे में जहां होम लोन की ब्याज दरें सबसे कम हैं. साथ ही अगर आप 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी.

प्राइवेट सेक्टर एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) ने होम लोन पर अपनी ब्याज दर को 0.10 फीसदी घटाकर 6.45 फीसदी कर दिया. यह पेशकश दूसरे बैंक होम लोन के ट्रांसफर के लिए है. यह ब्याज दर 31 दिसंबर 2021 तक प्रभावी होगी. यह बैंकिंग सेक्टर में सबसे कम ब्याज दरों में से एक है. बैंक ने इन लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दिया है. नए लोन के लिए HSBC बैंक 6.70 फीसदी सालाना है. 20 साल के लिए 30 लाख के लोन के बैलेंस ट्रांसफर पर आपकी EMI 22,279 रुपये होगी. वहीं, अगर नया होम लोन लेते हैं तो EMI 22,722 रुपये होगी.
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra bank) नए होम लोन पर सबसे सस्ता लोन दे रहा है. बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें 6.50 फीसदी से शुरू हैं. होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर भी यही ब्याज दरें लागू हैं. 30 लाख तक का लोन 20 साल के लिए ले रहे हैं, तो EMI 22,367 रुपये बनेगी. बैंक ने प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट दी है.
येस बैंक भी 6.70 फीसदी सालाना ब्याज पर होम लोन दे रहा है. यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है. इसके अलावा, सैलरीड वुमेन होम बॉयर्स के लिए 6.65 फीसदी (0.05 फीसदी एक्स्ट्रा छूट) ब्याज पर लोन ऑफर कर रहा है. यह ऑफर 90 दिन के लिए है. यस बैंक से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो EMI 22,722 रुपये होगी.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 6.7 फीसदी पर होम लोन का ऑफर कर रहा है. हालांकि, यह ब्याज दर क्रेडिट लिंक्ड है. इसमें लोन अमाउंट की कोई लिमिट नहीं है. बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले कस्टमर 6.70 फीसदी पर SBI से जितनी जरूरत हो होम लेन ले सकते हैं. SBI से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो EMI 22,722 रुपये होगी. फेस्टिव ऑफर में बैंक ने प्रोसेसिंग फीस शून्य कर दी है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) फेस्टिव सीजन को देखते हुए त्योहारी सीजन में शानदार ऑफर पेश किया है. बैंक ने एलान किया है कि अब होम लोन पर 6.60 फीसदी ब्याज ली जाएगी. वहीं इसके लिए कोई भी उपरी सीमा नहीं होगी. साथ ही इसे आवेदक के क्रेडिट स्कोर के साथ लिंक किया जाएगा. यह नए होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर दोनों पर लागू होगी. फेस्टिव ऑफर पर बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रहा है. PNB से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो EMI 22,544 रुपये होगी.
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) फेस्टिव सीजन के दौरान 6.75 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा है. फेस्टिव सीजन के दौरान प्रोसेसिंग फीस शून्य है. BoB से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो EMI 22,811 रुपये होगी.
No comments:
Post a Comment