Stocks to buy: 5 शेयर जो आने वाले 3-4 हफ्ते में देंगे दमदार रिटर्न, 2021 में रहे हैं अंडर परफॉर्मर

 

Stocks to Buy: हमने अपने निवेशकों के लिए 5 अंडर परफॉर्म स्टॉक की एक लिस्ट बनाई है. इन Stocks ने 2021 में अबतक अंडर परफॉर्म किया है लेकिन टेक्निकल चार्ट्स पर इनमें मजबूती देखने को मिल रही है.




पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसके बाद Nifty50 और Sensex मे नया रिकॉर्ड बनाया. S&P BSE Sensex ने 59000 का स्तर पार किया तो Nifty50 17800 के स्तर के नीचे बंद हुआ. सितंबर महीने में ही निवेशकों की वेल्श बढ़कर करीब 9 लाख करोड़ रुपए हो गई. BSE लिस्टेड कंपनियों का औसतन मार्केट कैपिटलाइजेशन अगस्त के 250 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 17 सितंबर तक 258.96 लाख करोड़ रुपए हो गया. 
 
मिक्स्ड ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार में सेंटिमेंट मजबूत देखने को मिले. हालांकि जानकारों ने अभी भी स्टॉक-स्पेसिफिक खरीदारी की सलाह दी है. पिछले हफ्ते, केंद्र सरकार ने कई सेक्टर्स के लिए PLI स्कीम की घोषणा की, जिससे मार्केट में बूम देखने को मिला. 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि सरकार की तरफ से ऐलान की गई PLI स्कीम इन सेक्टर्स में मजबूती ला सकती हैं. इससे स्थानीय क्षमताओं के विकास का रास्ता और भी मजबूत होगा. इससे चीन+1 स्ट्रैटेजी की ओर से खोले गए मौकों को सही ढंग से पकड़ने में सक्षम बनाता है. उन्होंने आगे कहा कि Bad Bank को बनाना हमारी नजरों में एक पॉजिटिव डेवलेपमेंट है. क्योंकि ऐसा करने से स्ट्रैस्ड एसेट को रिजॉल्व करने में आसानी होगी और बैंकों की बैलेंस शीट सुधरेगी. 

इसके अलावा कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि तकनीकी तौर पर निफ्टी 50 ने अपट्रेंड लगातार बनाकर रखा है, जो मोटे तौर पर सकारात्मक है लेकिन बुल्स 17800 के स्तर पर अलर्ट रुख अपनाना पसंद कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लए 17700 तत्काल स्तर होगा, जिस पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी. वहीं बैंक निफ्टी ने एक मजबूत तेजी दिखाई है. अगर ये 37000 से ऊपर ट्रेड करने में सफल रहता है तो upside की सलाह दी जा सकती है. 

हमने अपने निवेशकों के लिए 5 अंडर परफॉर्म स्टॉक की एक लिस्ट बनाई है. इन Stocks ने 2021 में अबतक अंडर परफॉर्म किया है लेकिन टेक्निकल चार्ट्स पर इनमें मजबूती देखने को मिल रही है...

1. 3M India Ltd

3M India Ltd - Buy

  • LTP - 25,274
  • Stop Loss - 24,100
  • Target - 27,000
  • Upside Nearly - 7%

2. Hero MotoCorp

एक्सिस सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राजेश पलविया ने Hero MotoCorp पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि ये शेयर अपने 20-डे SMA से ऊपर है, जो बुलिश सेंटिमेंट को कंफर्म करता है. ये स्टॉक अपट्रेंड बना रहा है. हर दिन और साप्ताहिक RSI इंडिकेटर बुलिश मोड दिखा रहे हैं, जिससे मूमेंटम में और मजबूती होगी. अगले 3-4 हफ्ते तक इस पर खरीदारी की सलाह दी है. 

Hero MotoCorp - Buy

  • LTP - 2931
  • Stop Loss - 2800
  • Target - 3040-3130
  • Upside Nearly - 7%

3. LT Foods Ltd

एक्सिस सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राजेश पलविया ने LT Foods Ltd पर भी खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि डेली चार्ट पर, हम 71-61 के लेवल पर स्ट्रॉन्ग एक्यूमेलेशन देख रहे हैं. इसके अलावा डेली चार्ट पर स्टॉक ने 20-Day SMA को रीकैप्चर कर लिया है, जो बुलिश सेंटिमेंट दिखाता है. डेली RSI Indicator 50 के स्तर से ऊपर है, जो मजबूती को दिखाता है. इस स्टॉक को 3-4 हफ्ते के लिए होल्ड कर सकते हैं. 

LT Foods Ltd - Buy

  • LTP - 67.80
  • Stop Loss - 65
  • Target - 78-83
  • Upside Nearly - 15%

4. ITC

राजेश पलविया ने ITC स्टॉक पर भी खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि वीकली चार्ट की बात करें तो ये स्टॉक 219 के लेवल पर Triangular बनाता दिखाई दे रहा है. इस पर खरीदारी की सलाह स्टॉक के 20-week SMA को देखते हुए दी गई है. 

ITC - Buy

  • LTP - 231
  • Stop Loss - 219
  • Target - 238-255
  • Upside Nearly - 10%

5. Dabur India

ब्रोकरेज फर्म SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने आज Dabur India पर खरीदारी की सलाह दी है. कंपनी ने बताया इस स्टॉक 17 सितंबर को ये स्टॉक 653.95 के लेवल पर बंद हुआ था. स्टॉक ने 24 सितंबर को 478.80 का 52-week low दर्ज किया था और 17 सितंबर को 655.90 का 52-week high दर्ज किया था. डेली चार्ट पर स्टॉक का 200-day Exponential Moving Average (DEMA) 560.56 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इस स्टॉक पर शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी कर सकते हैं. 

Home Loan Offer: इस दशहरा, दिवाली घर लेने का है प्‍लान? जानिए सबसे सस्‍ते होम लोन, EMI की डिटेल

 Best home loan deal: अपने 'ड्रीम होम' के सपने को पूरा करने का यह एक अच्‍छा मौका है. इस समय होम लोन की ब्‍याज दरें अपने सबसे निचले स्‍तर पर हैं. प्राइवेट और सरकारी दोनों ही क्षेत्रों के बैंकों ने होम लोन की ब्‍याज दरों में जबरदस्‍त कटौती की है. इस समय आपको नए होम लोन की सबसे कम ब्‍याज दर 6.50 फीसदी और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर 6.45 फीसदी सालाना है. आइए जानते हैं ऐसे 6 बैंकों के बारे में जहां होम लोन की ब्‍याज दरें सबसे कम हैं. साथ ही अगर आप 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी.



प्राइवेट सेक्‍टर एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) ने होम लोन पर अपनी ब्याज दर को 0.10 फीसदी घटाकर 6.45 फीसदी कर दिया. यह पेशकश दूसरे बैंक होम लोन के ट्रांसफर के लिए है. यह ब्‍याज दर 31 दिसंबर 2021 तक प्रभावी होगी. यह बैंकिंग सेक्टर में सबसे कम ब्याज दरों में से एक है. बैंक ने इन लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दिया है. नए लोन के लिए HSBC बैंक 6.70 फीसदी सालाना है. 20 साल के लिए 30 लाख के लोन के बैलेंस ट्रांसफर पर आपकी  EMI 22,279 रुपये होगी. वहीं, अगर नया होम लोन लेते हैं तो  EMI 22,722 रुपये होगी. 





कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra bank) नए होम लोन पर सबसे सस्‍ता लोन दे रहा है.  बैंक ने होम लोन की ब्‍याज दरें 6.50 फीसदी से शुरू हैं. होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर भी यही ब्‍याज दरें लागू हैं. 30 लाख तक का लोन 20 साल के लिए ले रहे हैं, तो EMI 22,367 रुपये बनेगी. बैंक ने प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट दी है.





येस बैंक भी 6.70 फीसदी सालाना ब्‍याज पर होम लोन दे रहा है. यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है. इसके अलावा, सैलरीड वुमेन होम बॉयर्स के लिए 6.65 फीसदी (0.05 फीसदी एक्‍स्‍ट्रा छूट) ब्‍याज पर लोन ऑफर कर रहा है. यह ऑफर 90 दिन के लिए है. यस बैंक से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो  EMI 22,722 रुपये होगी.





स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 6.7 फीसदी पर होम लोन का ऑफर कर रहा है. हालांकि, यह ब्‍याज दर क्रेडिट लिंक्‍ड है. इसमें लोन अमाउंट की कोई लिमिट नहीं है. बेहतर क्रेडिट स्‍कोर वाले कस्‍टमर 6.70 फीसदी पर SBI से जितनी जरूरत हो होम लेन ले सकते हैं. SBI से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो  EMI 22,722 रुपये होगी. फेस्टिव ऑफर में बैंक ने प्रोसेसिंग फीस शून्‍य कर दी है. 





पंजाब नेशनल बैंक  (PNB) फेस्टिव सीजन को देखते हुए  त्योहारी सीजन में शानदार ऑफर पेश किया है. बैंक ने एलान किया है कि अब होम लोन पर 6.60 फीसदी ब्याज ली जाएगी. वहीं इसके लिए कोई भी उपरी सीमा नहीं होगी. साथ ही इसे आवेदक के क्रेडिट स्कोर के साथ लिंक किया जाएगा. यह नए होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर दोनों पर लागू होगी. फेस्टिव ऑफर पर बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रहा है.  PNB से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो  EMI 22,544 रुपये होगी.





बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) फेस्टिव सीजन के दौरान 6.75 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा है. फेस्टिव सीजन के दौरान प्रोसेसिंग फीस शून्‍य है. BoB से 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो  EMI 22,811 रुपये होगी.







LPG कनेक्शन पर चाहिए सब्सिडी तो आधार से ऐसे करें लिंक, Step By Step जानिए पूरी प्रोसेस

 

LPG Connection With Aadhaar: एलपीजी कनेक्शन पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए यूजर को सबसे पहले आधार नंबर से अपने कनेक्शन को लिंक करना होगा. ये काम घर बैठे आसानी से हो सकता है.



LPG Connection Link with Aadhaar Card: मौजूदा समय में केंद्र सरकार की तरफ से जारी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड को हर सुविधा से लिंक कराना बहुत जरूरी हो गया है. ऐसे में अगर आप एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए इसे आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक कराना होगा. 

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीकों से होता है लिंक 

एलपीजी कनेक्शन पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए यूजर को सबसे पहले आधार नंबर से अपने कनेक्शन को लिंक करना होगा. इसके लिए आपको किसी दफ्तर या ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, ये काम घर बैठे भी हो सकता है. इतना ही नहीं आप SMS के जरिए भी आधार कार्ड को एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक करा सकते हैं. 

इस तरह ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं आधार-LPG कनेक्शन

  • सबसे पहले UIDAI के Resident Self Seeding वेब पेज पर जाएं, जानकारी भरें.
  • LPG को सिलेक्ट करें और अपनी स्कीम का नाम डालें. इंडेन गैस है तो IOCL चुनें और भारत गैस कनेक्शन पर BPCL चुनें
  • अब आगे दी गई लिस्ट में डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सिलेक्ट करें.
  • अपना कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार नंबर डालकर सब्मिट करें.
  • अब आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एक OTP भेजा जाएगा. 
  • OTP को भरें और दी गई जानकारी का वेरिफिकेशन करें.
  • अब इसका नोटिफिकेशन आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. 
  • अब आपका एलपीजी कनेक्शन आधार के साथ लिंक हो जाएगा. 

ऑफलाइन प्रोसेस के जरिए भी कर सकते हैं लिंक

  • इसके लिए सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर को एक एप्लीकेशन दें.
  • सब्सिडी फॉर्म को अपनी गैस कनेक्शन की वेबसाइट से डाउनलोड करें.
  • इसे भरकर डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस में जमा कर दें.
  • इतना करने के बाद आपका LPG कनेक्शन आधार से लिंक हो जाएगा.